{"_id":"5ebb074f8ebc3e90955a740a","slug":"restaurent-owners-son-and-a-doctor-corona-positive-city-news-mbd3490163107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्त्रां मालिक का बेटा और उनका इलाज करने वाला डाक्टर भी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्त्रां मालिक का बेटा और उनका इलाज करने वाला डाक्टर भी कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक कालोनी निवासी रेस्त्रां मालिक का बेटा और इलाज करने वाला डाक्टर भी कोरोना पॉजिटिव आया है। रेस्त्रां संचालक मधुमेह का मरीज है। 16 अप्रैल को ईदगाह रोड स्थित एक डाक्टर से उसने अंगूठे का आपरेशन करवाया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 128 पहुंच गई है।
45 साल के रेस्त्रां मालिक की छह मई को निजी लैब से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। रेस्त्रां मालिक मधुमेह से पीड़ित है। 29 अप्रैल को वह कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में अंगूठे का इलाज करवाने गया। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने कोरोना आशंकित मानते हुए उसका कोरोना टेस्ट करवाया और उसे भर्ती किया। दो मई को लखनऊ की सरकारी लैब से आई जांच रिपोर्ट में संशय पाया गया। इसके बाद निजी अस्पताल के डाक्टरों ने निजी लैब से जांच कराने की सलाह दी और चार मई को उसने निजी लैब में सैंपल दिया। छह मई को निजी लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही उसे टीएमयू में भर्ती कराया गया। उसके परिवार समेत संपर्क में आए लोगों के सैंपल कराए गए।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि कांठ रोड के निजी अस्पताल में भर्ती होने से पहले रेस्त्रां मालिक ने 16 अप्रैल को ईदगाह के पास एक अप्रशिक्षित चिकित्सक से अपने अंगूठे का आरपेशन करवाया था। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने आपरेशन करने वाले चिकित्सक का भी सैंपल लिया। मंगलवार को पीजीआई से जारी रिपोर्ट में रेस्त्रां मालिक के 18 साल के बेटे के अलावा आपरेशन करने वाले 44 साल के अप्रशिक्षित चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती संक्रमित 21 साल की युवती और 30 साल की महिला का रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आया है।