{"_id":"5ecc274e8ebc3e905b578101","slug":"restaurant-employee-gun-shot-himself-city-news-mbd350381515","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन से तनाव में आए रेस्त्रां कर्मचारी ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन से तनाव में आए रेस्त्रां कर्मचारी ने खुद को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लॉक डाउन की वजह से तनाव में आए रेस्टोरेंट कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो वह घायल अवस्था में पड़ा मिला हुआ था। पास में ही देशी पिस्टल पड़ी थी। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
डीएसपी हाईवे राम सागर ने बताया कि खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाला अंकित पुत्र सुरेन्द्र सिंह थाना पाकबड़ा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर फलैदा का निवासी है। अंकित कांठ रोड स्थित रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। लॉक डाउन की वजह से रेस्टोरेंट बंद हो गया है। सीओ ने बताया कि परिवार के लोगों ने पूछताछ में बताया कि अंकित का एक भाई आरपीएफ में ट्रेनिंग कर रहा है। जबकि अंकित होटल में काम करता था। पुलिस के मुताबिक नौकरी छूटने की वजह से अंकित की आर्थिक हालत कमजोर हो गई है। वह अपना खर्चा नहीं उठा पा रहा थ। इसी से वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था और तनाव में चल रहा था। कई दिनों से वह अपने पिता से बंटवारे के लिए भी कह रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा चल रहा था। शनिवार रात भी घर में झगड़ा हुआ था।
इसके बाद अंकित छत पर सोने के लिए चला गया। परिजन उसे बुलाने के लिए गए, लेकिन वह छत से नहीं उतरा। उसने वहीं सोने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजन नीचे उतर गए। कुछ देर बाद छत से फायरिंग की आवाज आई। परिजन छत पर पहुंचे तो अंकित घायल अवस्था में पड़ा था। उसके पास ही 32 बोर का देशी पिस्टल भी पड़ा था। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। सीओ ने बताया कि हथियार कब्जे में ले लिया गया है। थाना प्रभारी पाकबड़ा एसपी सिंह के मुताबिक केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि पिस्टल कहां से आई।