फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Residents will be able to inform the department about the weather

विभाग को मौसम का हाल बता सकेंगे शहरवासी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Residents will be able to inform the department about the weather
मुरादाबाद। स्थानीय विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ शहरवासी भी अब मौसम विभाग को शहर के मौसम का हाल बता सकेंगे। इसके लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहरवासियों को वेबसाइट पर विकल्प दिया है, जिसमें बारिश, साफ मौसम, बिजली कड़कने, पेड़ों के गिरने की जानकारी फोटो सहित अपलोड की जा सकेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस प्रयास से मौसम का सटीक पूर्वानुमान जारी करने की कवायद में मदद मिलेगी। साथ ही अधिकारियों पर भी समय से तापमान अपडेट करने का दबाव रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट (mausam.imd.gov.in) के मुख्य पेज पर ऊपर आसमानी रंग की पट्टी पर चल रहे स्क्रॉल पर आम जनता को मौसम अपडेट करने का विकल्प मुहैया कराया गया है। इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा, जिस पर पहले प्रदेश और बाद में जिले के विकल्प को चुनना है और उसके बाद मौसम से जुड़ी जानकारी अपडेट करनी है।
विज्ञापन

समय के हिसाब से अपडेट होगा मौसम
इस पेज पर सबसे पहले समय (सुबह, दोपहर, शाम, रात) को क्लिक करना है। इसके साथ ही आपके यहां हुई बारिश, बिजली, मूसलाधार बारिश, धूल का चक्रवात, तूफान, कोहरा के विकल्प को क्लिक कर बता सकते हैं। इस मौसम की वजह से होने वाले नुकसान जैसे कच्चे भवन गिरने, फसलें प्रभावित होने, पेड़ गिरने, टेलीफोन खंभे गिरने, टॉवर गिरने आदि की भी फोटो लेकर अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा टैक्स्ट विकल्प पर संबंधित व्यक्ति अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित अन्य जरूरी जानकारी संक्षेप में दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
जनता के विचार जानने के लिए यह विकल्प दिया है। वेबसाइट के माध्यम से वह विभाग को भविष्य के लिए आवश्यक बदलावों को भी सुझा सकते हैं। सटीक पूर्वानुमान जारी करने के अलावा इससे अधिकारियों पर भी तापमान को अपडेट करने का दबाव रहेगा। आने वाले समय में ब्लॉक के नाम का विकल्प भी दिया जाएगा।
जेपी गुप्ता, निदेशक, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed