फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Residents of Sharifnagar raised issues regarding electricity and the potholes on the Surjannagar road with MP Ruchi Veera.

Moradabad News: सांसद रुचि वीरा के समक्ष शरीफनगर के लोगों ने उठाई बिजली और सुरजननगर मार्ग कि सड़क के गड्ढों की समस्या

Tue, 01 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Residents of Sharifnagar raised issues regarding electricity and the potholes on the Surjannagar road with MP Ruchi Veera.
ठाकुरद्वारा। बहापुर बलिया और लालापुर पीपलसाना के बाद सोमवार को देर रात सांसद रुचि वीरा शरीफ नगर में पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने सांसद से बताया कि उनके गांव के पास दारापुर में नया विद्युत उप केंद्र खुला है। जिससे विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है लेकिन उनके गांव को सीधे विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है लंबी विद्युत लाइन से गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। सांसद से विद्युत समस्या का समाधान शरीफ नगर को सीधे विद्युत आपूर्ति कराकर करने मांग की। ग्रामीणों ने इस दौरान सासंद के समक्ष ठाकुरद्वारा शरीफनगर सुरजनगर मार्ग की खस्ता हाल गड्ढों की सड़क का मामला भी उठाया। सांसद ने सड़क के निर्माण का मुद्दा जरूरत पड़ने पर लोकसभा में उठाने का आश्वासन ग्रामीणों दिया। फिलहाल बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। विद्युत संबंधी समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने ग्रामीणों को आठ सितंबर को मुरादाबाद बुलाया है। इस दौरान अबरार सैफी, महमूद हसन, हनीफ लवली, गांव के प्रशासक पति गयासुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed