फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Republic Day rallies and national-level programs will be held in the district.

Moradabad News: जिले में नाै दिन निकलेंगी तिरंगा रैलियां, होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Republic Day rallies and national-level programs will be held in the district.
मुरादाबाद। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जिले में नाै अगस्त से 17 अगस्त तक नाै दिन प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष रूप से किया जा रहा है। इसके तहत जिले में तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। जिला स्तर पर तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 15 अगस्त को जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। डीएम ने बताया कि आमजन को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर और ‘वंदे मातरम्’ का वीडियो www.harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे अभियान में अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों, विद्यालयों और अन्य प्रमुख स्थानों पर तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा, रंगोली, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं और अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed