फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report sent to the government, preparations underway to provide financial aid to the victim's family

Moradabad News: शासन को भेजी रिपोर्ट, पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Report sent to the government, preparations underway to provide financial aid to the victim's family
मुरादाबाद। आढ़ती चेतन सैनी के आत्महत्या करने से जुड़ी रिपोर्ट जिला प्रशासन ने शासन को भेज दी है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मंडी समिति में जिला प्रशासन की ओर से की गई बुलडोजर की कार्रवाई से क्षुब्ध होकर बुधवार को लाइनपार गणेशनगर निवासी चेतन सैनी ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। शासन ने जिला प्रशासन से जवाब तलब किया था। शासन को रिपोर्ट में जिला प्रशासन ने कहा कि मंडी परिषद मुरादाबाद द्वारा पूर्व में तीन बार नोटिस देने के बाद अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटवाए जाने की कार्यवाही की गई थी। पुनः कुछ लोगों के द्वारा अस्थाई रूप से टीन इत्यादि डालकर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसकी वजह से मंडी में जलभराव और यातायात की समस्या हो रही थी। 29 जुलाई को मंडी परिषद व प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग सभी व्यापारियों का अस्थाई अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया था। चेतन सैनी के नाम से न तो मंडी का कोई लाइसेंस निर्गत था और न ही कोई दुकान आवंटित थी। वास्तविकता पुलिस की जांच के पश्चात ही स्पष्ट होगी। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि हो सकता है कि चेतन सैनी अपने पिता की आढ़त पर बैठते हों। पारिवारिक स्थिति का पता कर पीड़ित परिजनों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में कोई जांच समिति नहीं बनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed