{"_id":"58c5ab2e4f1c1b7926dc481d","slug":"report-on-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस निकालने पर सपा विधायक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय जुलूस निकालने पर सपा विधायक पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 13 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता का उल्लंघन कर विजयी जुलूस निकालने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने विधायक नवाब जान खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब तक मंडल में यह पहला मामला है जब चुनाव जीतते ही किसी विधायक पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई हो।
हालांकि विधायक नवाब जान खां का कहना है कि वह जुलूस नहीं निकाल रहे थे। समर्थक उनकी गाड़ी के साथ चल रहे थे। जिसे पुलिस ने विजय जुलूस मानकर रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले उप निरीक्षक अमित शर्मा ने तहरीर में कहा है कि 10 मार्च को नवाब जान खां को आचार संहिता का हवाला देकर नोटिस देकर उनसे जुलूस न निकालने का अनुरोध किया था।
लेकिन आरेाप है कि उन्होंने शनिवार को मतगणना के बाद जुलूस निकाला। उनके साथ छह हजार समर्थक और बड़ी संख्या में वाहन भी थे। उन्होंने इसे आचार संहिता और क्षेत्र में लागू धारा 144 का उल्लंघन बताया। चुनाव आयोग ने पहले ही निर्देश दिए थे कि जीत के बाद कोई विधायक विजय जुलूस नहीं निकालेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में मतगणना से एक दिन पहले मंडलायुक्त और डीआईजी की ओर से भी निर्देश जारी किए गए थे कि विजय जुलूस न निकाला जाए। उधर विधायक ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वे कार में मतगणना स्थल से बैठकर घर आ रहे थे। उन्होंने जुलूस नहीं निकाला। बल्कि कुछ समर्थक उनकी कार के पीछे गाड़ी लेकर चल रहे थे।