फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   report on muslim college acting principal

मुस्लिम कालेज के एक्टिंग प्रिंसिपल पर होगा मुकदमा

Thu, 26 Nov 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा मुस्लिम इंटर कालेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल अय्यूब के खिलाफ अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने यह आदेश छेड़छाड़ प्रकरण के बाद से निलंबित चल रहे मुस्लिम कालेज के प्रिंसिपल नईम अहमद की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है।
विज्ञापन



नईम ने याचिका में आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल बनने की चाहत में मोहम्मद अय्यूब ने साजिशन उन्हें छेड़छाड़ में फंसाया और बाद में मौका पाकर प्रिंसिपल रूम में अलमारी का ताला तोड़कर रिकार्ड चोरी कर लिया।
विज्ञापन



छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसे निलंबित प्रिंसिपल नईम अहमद ने अपने अधिवक्ता अनुज विश्नोई के जरिए एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में एक्टिंग प्रिंसिपल मोहम्मद अय्यूब, सेवानिवृत्त बाबू शमीम, प्रबंध समिति के नजाकत हुसैन और शिक्षक जमील अहमद के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिसमें नईम का आरोप था कि अभियुक्तों ने साजिशन उसे छेड़छाड़ में झूठा फंसाया और जब 29 सितंबर को वह प्रबंध समिति को नोटिस का जवाब देने पहुंचे तो बाहरी लोगों से उन पर हमला करा दिया। इसके बाद प्रिंसिपल आफिस में रखी उनकी अलमारी का लॉक तोड़कर कागज व कैश लूट लिया। अदालत ने मोहम्मद अय्यूब समेत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश ठाकुरद्वारा पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed