फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report of arson filed against seven persons including Nagar Panchayat president

Moradabad News: नगर पंचायत अध्यक्ष समेत सात पर आगजनी की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Report of arson filed against seven persons including Nagar Panchayat president
अगवानपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने अगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष गुलरेज सहित सात लोगों के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाले प्रेमी युगल फरवरी महीने में घर से भाग गए थे। इस मामले में युवती के पिता ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में युवती पक्ष ने कार्रवाई करने से मना कर दिया था। घटना के बाद दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ गई। युवक के परिजन भी अपना घर छोड़कर कस्बे में ही दूसरे मकान में शिफ्ट हो गए। इस मकान में ताला लगाकर उन्होंने बंद कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बंद मकान में आग लग गई थी। पड़ोसियों की सूचना पर स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। अंत में दमकल विभाग की दो गाड़ियों और स्थानीय पुलिस ने आग बुझाई। आग से काफी सामान जल गया था। पीड़ित शौकत अली ने पुलिस को बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष गुलरेज खान की शह पर छह अन्य लोगों ने घर में आग लगाई। पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष ने तहरीर में बताया कि दो फरवरी 2025 को युवती पड़ोस में रहने वाले शाैकत अली के घर गई थी। उस समय घर में शाैकत अली का बेटा इस्लाम था। युवक ने युवती से छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा। एक दिन युवती को घर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके परिवार के दो लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद लिया। घटना की शिकायत पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष गुलरेज खान समेत सात के खिलाफ आगजनी और दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed