फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed in Harsh firing case, weapons submitted

हर्ष फायरिंग मामले में रिपोर्ट दर्ज, असलहा जमा कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed in Harsh firing case, weapons submitted
मुरादाबाद। थाना छजलैट क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर मुबारकपुर में पुनर्मतगणना में प्रधान निर्वाचित हुई शशिबाला के पुत्रों का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ शस्त्र जमा करा लिया है। थानाध्यक्ष ने आरोपी का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शाहपुर मुबारकपुर में ग्राम प्रधान पद के हुए चुनाव की मतगणना में दो मई 2021 को भुरी को ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया था। इस चुनाव में दूसरे नंबर रही ग्राम प्रधान प्रत्याशी शशिबाला ने भूरी के प्रधान पद पर निर्वाचन को उप जिलाधिकारी कांठ के न्यायालय में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। एसडीएम कांठ जगमोहन गुप्ता के आदेश पर 10 जनवरी 2022 को पुनर्मतगणना की गई। जिसमें शशिबाला को पांच वोटों से विजयी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि पुनर्मतगणना में प्रधान निर्वाचित घोषित होने के बाद शशिबाला के परिजनों ने रात के समय छत से हर्ष फायरिंग की। जिसका वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। जिसकी शिकायत भूरी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से की तथा कुछ अन्य लोगों ने ट्विटर पर इसे ट्वीट किया था। इस पर एडीजी जोन समेत यूपी पुलिस व मुरादाबाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधितों को निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने भी इस मामले में छजलैट थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब की थी। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को उप निरीक्षक अमित कुमार की ओर से प्रधान शशिबाला के पति कुचावली निवासी ऋषिपाल के विरुद्ध आयुध अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक लाजपत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed