{"_id":"69e2a48b3f3b93993907a559","slug":"report-filed-against-liquor-baron-rohit-suri-and-five-others-for-fraud-worth-crores-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-880816-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: करोड़ों की धोखाधड़ी में शराब कारोबारी रोहित सूरी समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: करोड़ों की धोखाधड़ी में शराब कारोबारी रोहित सूरी समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में शराब कारोबारी रोहित सूरी समेत पांच लोगों पर करोड़ों की धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने यह कार्रवाई दीन दयाल नगर निवासी कारोबारी नितिन अग्रवाल की तहरीर पर की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में नितिन अग्रवाल ने बताया कि सलूजा वाइन एन लिकर एएलपी नाम से उनकी फर्म है। जिससे उत्तर प्रदेश में अल्कोहल डिस्ट्रीब्यूशन के व्यापार की अनुमति है। दिल्ली रोड मझोला साईं अस्पताल के पास रहने वाले शराब कारोबारी रोहित सूरी, उसकी पत्नी शालू सूरी, बेटे माधव सूरी ने उन्हें भरोसा दिया कि वह उनके रोर स्ट्रांग बीयर(अल्कोहल) के ब्रांड में रकम लगाएंगे। 100 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से कमीशन देंगे। उन्होंने विश्वास करने के बाद एक करोड़ 56 लाख रुपये का माल खरीद कर मार्केट में सप्लाई करवा दिया लेकिन कई माह बीतने के बाद भी रोहित सूरी और उनकी फर्म ने एक भी रुपया नहीं दिया। जब रोहित सूरी से रुपयों के उगाही के बारे में पूछा तो उन्होंने कह दिया कि कार्रवाई चल रही है। आरोप लगाया कि इसी तरह टालमटोल करते हुए रोहित सूरी ने काफी समय बीता दिया। इसके बाद रोहित सूरी ने उन्हें जानकारी दिए बिना 2023 में एक बार फिर साजिश करके कानपुर की एक नई फर्म प्रीति फ्लेवर्स के प्रोपराइटर राजेश गुप्ता को उन्हीं शर्तों पर मार्केट से रुपयों की उगाई के लिए नियुक्त कर लिया। नितिन अग्रवाल का आरोप है कि फर्जी अथॉर्टी लेटर से उनकी करोड़ों रुपये की रकम प्रीति फ्लेवर्स के अकाउंट में ट्रांसफर करा ली है। नितिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर उनकी फर्म की करोडों की रकम हड़प ली है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शराब कारोबारी दंपती समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।