फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against hospital operator after woman's death

Moradabad News: महिला की मौत के बाद अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Report filed against hospital operator after woman's death
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। मूंढापांडे के करनपुर में शनिवार को सील लाइफ लाइन हॉस्पिटल में प्रसव के एक घंटे बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने संचालक डॉ. रफत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस अस्पताल को 23 सितंबर 2022 को सील किया था। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

23 सितंबर 2022 को मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव करनपुर में संचालित लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा था। अस्पताल अनाधिकृत रूप से संचालित होना पाया गया था। जिसपर अस्पताल को सील कर दिया गया था। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मूंढापांडे थाने में तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहींं दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को इसी सील अस्पताल में सरकड़ा खास की एक महिला की प्रसव के एक घंटे बाद तबीयत बिगड़ गई। महिला का आपरेशन से प्रसव कराया गया था। सोमवार को सोमवार दोपहर सीएचसी मूंढापांडे के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशरफ अली अस्पताल का निरीक्षण किया। सील अस्पताल को दोबारा सील कर दिया गया। संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार रात अस्पताल संचालक डॉ. रफत के खिलाफ मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed