फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against brother-in-law for rape

Moradabad News: ननदोई पर दुष्कर्म और पति पर दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Report filed against brother-in-law for rape
मुरादाबाद। डिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म और पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसने करीब सात माह पहले उसने अपना धर्म बदलकर क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक नवंबर 2023 को उसने अपना धर्म बदलकर युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह युवक उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उसके पति ने उसे अपने दोस्त के यहां छोड़ दिया और नौकरी लगने के बाद उसे ले जाने की बात कही। युवती के अनुसार तीन माह तक पति के नहीं आने पर उसने पति को फोन किया और उसे अपने साथ ले जाने को कहा। युवती ने बताया कि इस पर उसके पति का बहनोई आया और उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि पत्नी के घर पर नहीं होने पर बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी है पति व अन्य किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



युवती ने बताया कि किसी तरह वह वहां से आई। वहीं आरोप है कि अब युवक के परिजन उससे दहेज की मांग कर रहे है। ससुराल पक्ष का कहना है कि उनका बेटा सरकारी नौकरी करता है। इसलिए दहेज में मायके से पांच लाख रुपये लाने को कह रहे। युवती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म और पति सहित सात आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article