फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   report called in fertilizer distribution

इफ्को-कृभको से समितियों को दी यूरिया का मांगा ब्योरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
report called in fertilizer distribution
मुरादाबाद। उद्यान विभाग की 12 समितियोें के नाम जारी 34 उर्वरक बिक्री लाइसेंस मामले का उपनिदेशक (कृषि) सीएल यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होेंने समितियों को उर्वरक उपलब्ध कराने वाली इफको व कृभको के अधिकारियों से इसका ब्योरा तलब किया है। इफ्को की रिपोर्ट प्राप्त में 14 हजार मीट्रिक टन यूरिया समितियों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है। डीडी ने इफको जिला प्रभारी से इसकी समितिवार रिपोर्ट के साथ ही यह भी मांगा है कि यह यूरिया किसके आदेश पर संबंधित समितियो को उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

उद्यान विभाग में पंजीकृत 32 समितियों में से उद्यान विभाग की 12 समितियां कृषि विभाग से लाइसेंस प्राप्त कर 34 उर्वरक बिक्री केंद्राें के माध्यम से उर्वरक बिक्री का व्यवसाय कर रही हैं। शिकायत व निरीक्षण के बाद जिला उद्यान्न अधिकारी द्वारा इनमें से अधिकांश समितियों को निष्क्रिय बताया था। इस मामले के उजागर होने होने पर उपनिदेशक कृषि सीएल यादव ने सोमवार इसका संज्ञान लिया। उन्होंने इफ्को व कृभको से इन समितियों को उपलब्ध कराए गई यूरिया का ब्योरा मांगा है। डीडी ने बताया कि इस संबंध में इफ्को द्वारा 14 हजार मीट्रिक टन यूरिया एक अप्रैल से अब तक आपूर्ति किया जाना बताया गया है। इस पर उन्होंने इफ्को के जिला प्रभारी यशवीर सिंह से समिति वार इसका ब्योरा उपलब्ध कराने के साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि यह यूरिया इन समितियों को किसके आदेश के तहत बेचने को दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी कृभको से भी इसका ब्योरा मांगा है। उसके प्राप्त होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed