फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Repeated attacks on police due to illegal mining

Moradabad News: अवैध खनन में बार-बार पुलिस पर हो रहे हमले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Repeated attacks on police due to illegal mining
मुरादाबाद। अवैध खनन के चक्कर में जनपद में पुलिस और अफसरों पर बार-बार हमले हो रहे हैं। इससे पहले ठाकुरद्वारा और भोजपुर में भी अफसरों पर हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन

13 सितंबर 2022 को उत्तराखंड से आने वाले खनिज लदे वाहनों को ठाकुरद्वारा में तत्कालीन एसडीएम परमानंद सिंह और जिला खनन अधिकारी ने रुकवा दिया था। इसी भनक लगने पर खनन माफिया वहां पहुंच गया। उसने लोगों काे भड़का कर टीम पर हमला कर दिया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को फटकार लगाई थी। तब पुलिस टीमें खनन माफिया की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन

वहीं 2022 में 12 अक्तूबर की रात खनन माफिया की तलाश में पुलिस ने उत्तराखंड के भरतपुर गांव में दबिश दी थी। यहां खनन माफिया छिप गया था। पुलिस ने एक घर में दबिश दी थी। इसी दौरान पुलिस को घेर लिया गया था। पुलिस टीम पर हमला किया गया था। इस घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जबकि गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में एक केस ठाकुरद्वारा में दर्ज किया गया था जबकि दूसरा केस पुलिसकर्मियों के खिलाफ उत्तराखंड के कुंडा थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुर क्षेत्र में ढेला नदी के किनारे अवैध खान की सूचना पर एसडीएम ने टीम के साथ 22 सितंबर की रात छापा मारा था। इस दौरान खनन माफिया ने एसडीएम को कुचलने की कोशिश की थी। इस मामले में भोजपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

अब ठाकुरद्वारा के तरफ दलपत गांव में अवैध खनन को लेकर बवाल हो गया। अफसरों की सख्त हिदायत के बावजूद पुलिस ने बिना सूचना दिए ही दबिश दे दी। पुलिस से बचने को भाग रहे युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। इस घटना में सिपाही अनीस, नरेश और दो अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed