फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Relief to 3.5 lakh consumers of the division, now bills will come every month as before

Moradabad News: मंडल के 3.5 लाख उपभोक्ताओं को राहत, अब पहले की तरह हर माह आएगा बिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Relief to 3.5 lakh consumers of the division, now bills will come every month as before
मुरादाबाद। मुरादाबाद, संभल और रामपुर जिलों के साढ़े तीन लाख विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें हर दिन अपने स्मार्ट मीटर में बढ़ता बिल और निगेटिव बैलेंस देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड नहीं, पोस्टपेड मोड में काम करेंगे। बैलेंस निगेटिव होने पर आपकी बिजली सप्लाई रोकी नहीं जाएगी, बल्कि हर महीने बिजली का बिल पहले की तरह प्राप्त होगा।
विज्ञापन

अंतर सिर्फ इतना होगा कि पहले आपके घरों पर मीटर रीडर आते थे, अब बिल का मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा। बिल का सारा विवरण यूपीपीसीएल स्मार्ट एप पर देख सकेंगे। हर माह बिल प्राप्त होने के बाद तय समयावधि में उसे जमा कराना होगा, वरना बिजली सप्लाई रोक दी जाएगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भारत की घोषणा के बाद विद्युत निगम ने मंडल में लगे प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकेले मुरादाबाद शहर में ही करीब 70 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जबकि शहर में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 2.39 लाख है। इसी तरह देहात क्षेत्र में करीब 50 हजार घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। रामपुर और संभल जिलों में भी यही स्थिति है। गलत बिल, मीटर का तेज चलना, हर दिन बैलेंस निगेटिव हो जाना समेत कई शिकायतें लेकर रोजाना लोग विद्युत निगम के दफ्तर में आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क स्थित कार्यालय पर पिछले सप्ताह तीन दिन तक स्मार्ट मीटर के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया था। तीन दिन में करीब 200 शिकायतें आई थीं। इसमें 84 उपभोक्ताओं ने लिखकर दिया था कि हम स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं चाहते। इसके अलावा उपभोक्ताओं ने लिखा कि मीटर को पोस्टपेड मोड में बदलवाना चाहते हैं।


वर्जन
जोन के तीनों जिलों में लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदला जा रहा है। अब हर माह लोगों को बिल मोबाइल पर प्राप्त होगा। परिसर में मीटर यही रहेंगे। सिर्फ संचालन का मोड बदल जाएगा। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप पर अपने द्वारा खर्च की गई बिजली का पूरा रिकॉर्ड देख पाएंगे।
- अशोक कुमार चौरसिया, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed