फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Relatives of deceased teacher receive death threats

Moradabad News: मृतक शिक्षक के रिश्तेदारों को मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 29 Sep 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Relatives of deceased teacher receive death threats
बिलारी (मुरादाबाद)। चंदौसी निवासी शिक्षक की गोली मारकर हत्या में तीन साथी शिक्षकों पर थाना सोनकपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद उनके दो रिश्तेदारों को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मृतक शिक्षक की पत्नी ने सीओ से शिकायत कर रिश्तेदारों की सुरक्षा की गुहार की है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला अशोक नगर निवासी प्रवीन सिंह बिलारी ब्लॉक के नूरूददीनपुर गंज गांव के प्राइमरी स्कूल में प्रभावी शिक्षक के पद पर तैनात थे। बीती छह फरवरी की सुबह थाना सोनकपुर के रम्पुरा धतरारा गांव के जंगल में शिक्षक प्रवीन सिंह का शव मिला था। 25 सितंबर को शिक्षक प्रवीन सिंह की पत्नी राजकुमारी की ओर से थाना सोनकपुर में अपने पति की गोली मारकर हत्या करने और घटना के साक्ष्य मिटाने के आरोप में नूरूददीनपुर गंज स्कूल के तीन सहायक शिक्षकों महबूब अली, मटरूलाल और सूर्य प्रताप शिक्षा मित्र रन सिंह तथा रम्पुरा धतरारा गांव निवासी नन्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

रविवार को मृतक शिक्षक की पत्नी राजकुमारी ने सीओ बिलारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके भाई सुनील कुमार लाठर ग्राम हरोरा के मोबाइल फोन पर 27 सितंबर की सुबह साढ़े दस बजे धमकी भरी कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि यदि तुम्हारी बहन ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो तब तुम्हारी भी हत्या कर दी जाएगी। राजकुमारी के अनुसार उनके एक और रिश्ते के भाई विक्की चौधरी ग्राम भिड़वारी के मोबाइल पर 27 सितंबर की सुबह सवा नौ बजे फोन पर धमकी मिली कि हत्या का केस वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मिले प्रार्थना पत्र की जांच थाना सोनकपुर प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed