फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Relative had robbed the farmer's house for one crore rupees

एक करोड़ रुपये के लिए रिश्तेदार ने डलवाई थी किसान के घर डकैती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Relative had robbed the farmer's house for one crore rupees
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के करनपुर गांव में किसान के घर उसके ही रिश्तेदार ने डकैती डलवाई थी। बुधवार को पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से नकदी और मैंथा ऑयल बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि किसान के रिश्तेदार ने एक करोड़ रुपये लुटवाने के लिए इस घटना की साजिश रची थी। आरोपी रिश्तेदार समेत चार बदमाश फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बीस जनवरी की देर रात पाकबड़ा थानाक्षेत्र के करनपुर गांव निवासी किसान रजाबुल हसन के घर बदमाशों ने धावा बोला कर परिवार को बंधक बना लिया था। इसके बाद बदमाश एक लाख पांच हजार रुपये की नकद, करीब दो लाख के जेवर, एक क्विंटल 40 किलो मैंथा ऑयल और तीन मोबाइल लूट कर ले गए थे। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर पड़ोसियों मौके पर पहुंचकर और परिवार को बंधकमुक्त किया था। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पाकबड़ा थाने की पुलिस, एसओजी, सर्विलांस को खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस ने मुखबिरी और सर्विलांस की मदद से इस मामले में कुंदरकी थाना क्षेत्र के महलोली निवासी मोहम्मद हसन, उसके बेटे नूरुल हसन और मोहम्मद नबी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 85 हजार रुपये, करीब 60 लीटर मैंथा ऑयल और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इस वारदात की साजिश कुंदरकी थानाक्षेत्र के महलोली निवासी बिलाल ने रची थी। आरोपी बिलाल किसान रजाबुल हसन के साढ़ू का दामाद है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सरकार द्वारा रजाबुल की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जिसका मुआवजा एक करोड़ रुपये मिला है। एक करोड़ रुपये लुटवाने के ही बिलाल ने साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही गांव रहने वाले हैं सभी बदमाश
मुरादाबाद। किसान रजाबुल हसन के साढ़ू के दामाद बिलाल को पूर जानकारी थी कि रजाबुल के घर में एक करोड़ रुपये रखे हैं। इसके लिए उसने लूट की साजिश रची। उसने वारदात में अपने परिवार के लोगों के ही शामिल किया था। बिलाल जानता था कि मकान की दीवार पर सीढ़ी लगाकर आसानी से भीतर घुसा जा सकता है। इसके लिए उसने अपने गांव महलोली निवासी शमशाद, तौफीक अंसारी, मोहम्मद नबी, मोहम्मद नवी, और मोहम्मद हसन और नूरुल हसन को शामिल किया था। ब्यूरो
कुछ दिन पहले रेकी करके गया था आरोपी बिलाल
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिलाल कुछ दिन पहले ही रजाबुल के घर आया था। इस दौरान ही उसने रेकी की थी। उसने ही पूरी योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed