फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Registration of new session started in Hindu College, last date is August 14

हिंदू कालेज में शुरू हुए नए सत्र के पंजीकरण, आखिरी तारीख 14 अगस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Registration of new session started in Hindu College, last date is August 14
मुरादाबाद। हिंदू कालेज में नए शैक्षिक सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। कालेज प्रशासन ने अब आवेदन के समय लिए जाने वाले विवि पंजीकरण शुल्क के फैसले को बदल दिया है। प्रवेश समन्वयक डॉ. जेके पाठक ने बताया कि अब विद्यार्थी को आवेदन के समय दो सौ रुपये विवरणिका शुल्क देना है। विवि का सौ रुपये पंजीकरण शुल्क प्रवेश के समय लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कालेज प्रशासन ने पहले महाविद्यालय में आवेदन के साथ ही विश्वविद्यालय का सौ रुपये पंजीकरण शुल्क लेने का फैसला लिया था। इस संबंध में अमर उजाला अखबार में तीन अगस्त के अंक में आवेदन के समय पंजीकरण फीस लेने को विवि ने बताया नियमों का उल्लंघन खबर छपी थी, जिसके बाद कालेज ने अपने फैसले में बदलाव किया है। प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश शनिवार से शुरू हो गए हैं। पंजीकरण की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। विद्यार्थी कालेज की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे। स्नातक प्रथम वर्ष में बीए, बीएससी बायो, बीएससी गणित के अतिरिक्त स्व वित्तपोषित योजना के अंतर्गत बीबीए, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी बायोटेक और गृह विज्ञान विषय पढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आवेदन फार्म में गलती होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए विद्यार्थी आवेदन के समय अपना नाम, पता, जन्मतिथि, इंटर का रोल नंबर, अपने फोटो आदि का स्पष्ट उल्लेख करें। मोबाइल वही भरें, जो उपयोग में आ रहा हो। महाविद्यालय द्वारा सभी सूचनाएं इसी नंबर पर भेजी जाएंगी। किसी अन्य का मोबाइल नंबर न दर्ज करें। गत वर्षों में यह पाया गया है कि साइबर कैफे संचालक अपना नंबर दर्ज कर देते हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed