फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Registering complaint on UPCOP is easier than ordering pizza from home

Moradabad News: घर बैठे पिज्जा ऑर्डर करने से भी आसान यूपीकॉप पर शिकायत दर्ज कराना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Registering complaint on UPCOP is easier than ordering pizza from home
मुरादाबाद। घर बैठे पिज्जा ऑर्डर करना और ऑन लाइन शॉपिंग करने से भी आसान है यूपीकॉप पर शिकायत दर्ज कराना। बावजूद इसके लोग अपने प्रार्थना पत्र लेकर थाने और चौकी के चक्कर लगाते रहते हैं। जिसमें अपना समय और आने जाने में पैसा की बरबादी करते हैं। जागरूकता की कमी के कारण लोग इस एप का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2018 में यूपी कॉप एप लांच किया था। थाने से संबंधित सारे काम घर बैठे कराए जा सकते हैं। वाहन चोरी की एफआईआर करानी हो या किसी कार्यक्रम की अनुमति लेनी हो। चरित्र सत्यापन कराना हो या गुमशुदगी दर्ज करानी हो। इतना ही नहीं अपनी शिकायत या सत्यापन का अपडेट भी लिया जा सकता है। एप से दर्ज कराई गई एफआईआर भी देखी जा सकती है और डाउनलोड भी की जा सकती है। इतनी सारी सुविधाएं होने के बावजूद लोग थाने चौकी के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


यूपीकॉप पर अनुमति के लिए भी कर सकते हैं आवेदन
प्रदर्शन, हड़ताल, कार्यक्रम, फिल्म शूटिंग के लिए अनुमति को आवेदन कर सकते हैं। चोरी हुए वाहनों की बरामदगी, पुलिस स्टेशन की लोकेशन, अज्ञात शवों की जानकारी, गुमशुदा लोग, इनामी बदमाश, गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी थानावार ली जा सकती है। खाते से रकम निकल जाने की शिकायत, चरित्र सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, किरायेदार सत्यापन के लिए भी इस एप का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
उत्तर प्रदेश पुलिस का यूपी कॉप मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। वहां यूपी कॉप एप सर्च करके इंस्टाल ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद एप डाउनलोड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए यूपीकॉप एप लांच किया था। इस एप के जरिए लोग शिकायतें भी दर्ज करा रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस टीमें लगातार मोहल्ले, चौराहों और गांवों में जाकर इसकी जानकारियां दे रही हैं। लोग इस एप का इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
हेमराज मीना,एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed