फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Reel of two girls and a young man with bullet in Hasanpur of Amroha went viral

'मेरा भाई बड़ा बदमाश है': फिल्मी अंदाज में दो बहनों ने एक युवक संग कारतूस दिखाते हुए बनाई रील, मामला हुआ वायरल

Sun, 11 Jun 2023 09:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Jun 2023 09:04 PM IST
सार

रील में शादीशुदा युवतियां उस युवक को अपना भाई बता रही हैं और कह रही हैं कि हमारा भाई बहुत बड़ा बदमाश है। उनके हाथ में कारतूस भी दिख रहा है। इसका वीडियो कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Reel of two girls and a young man with bullet in Hasanpur of Amroha went viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर के एक मोहल्ले में अपनी बहन के घर रिश्तेदारी में आए युवक ने बहनों के साथ बैठकर रील बनाई। जिसमें बहनें युवक को अपना भाई बता रही हैं। यह भी कह रही हैं कि यह बहुत बड़ा बदमाश है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिलाओं ने कारतूस दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में रील बनाई है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवतियां दिखाई दे रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उनकी नई-नई शादी हुई है। उन दोनों के बीच एक युवक बैठा है। सभी मस्ती के मूड में अपनी रील बना रहे हैं। शादीशुदा युवतियां उस युवक को अपना भाई बता रही हैं और कह रही हैं कि हमारा भाई बहुत बड़ा बदमाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके हाथ में कारतूस भी दिख रहा है। इसका वीडियो कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि वीडियो की जांच पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed