फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Real relationships are cracking due to reels

Moradabad News: रील के चक्कर में दरक रहे रियल रिश्ते

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Real relationships are cracking due to reels
मुरादाबाद। आधुनिकता के इस दौर में सास-बहू और पति-पत्नी के बीच विवादों के नए-नए कारण पनप रहे हैं। सोशल मीडिया और मोबाइल का अधिक इस्तेमाल पारिवारिक रिश्तों में जहर घोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में रियल रिश्ते दरक रहे हैं। विवाद इस हद तक बढ़ रहे हैं कि मामले घर की चहारदीवारी से निकलकर कोर्ट-कचहरी तक पहुंच रहे हैं। नारी उत्थान केंद्र में ऐसे कई मामलों में काउंसिलिंग चल रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर कमेंट्स और लाइक्स पाने के जूनुन में रील बनाने को लेकर परिवार में मनमुटाव हो गया। हर माह ऐसे विवादों की संख्या बढ़ती जा रही है। 50 से ज्यादा ऐसे मामलों की काउंसिलिंग चल रही है, जिसमें मोबाइल, सोशल मीडिया और रील बनाने को लेकर पति-पत्नी, सास-बहू और ननद-भाभी के बीच विवाद है।
विज्ञापन

---
पत्नी ने रील बनाई तो पति ने कर दी पिटाई
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि पति-पत्नी के बीच रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था। पति के ड्यूटी पर जाने के बाद पत्नी रील बनाने में व्यस्त हो जाती थी। वह अपने दोनों बच्चों के लिए खाना बनाना भी भूल जाती थी। जिस कारण बच्चे भूखे रहते। पति फैक्टरी से घर लौटने पर खाना बनाता। हालांकि, काउंसिलिंग के बाद पत्नी ने रील बनाना बंद करने की हामी भरी तो दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

-----------

दूसरी युवती के साथ वीडियो देखकर भड़की महिला
कटघर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आईडी बना रखी है। वह रील बनाकर पोस्ट करता है। उसने एक युवती के साथ रील बनाई थी। पत्नी ने पति को दूसरी युवती के साथ रील में देखा तो घर में हंगामा कर दिया और एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले की काउंसिलिंग की गई और पति ने अपनी गलती मानी। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

सोशल मीडिया, मोबाइल का अधिक इस्तेमाल रिश्तों में खटास पैदा कर रहा है। पति-पत्नी अपने बच्चों को समय नहीं दे पा रहे हैं। काउंसिलिंग में दोनों पक्षों को समझाया जाता है कि जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का इस्तेमाल करें। जिस वजह से आपके रिश्तेदारों में दरार आ रही है, ऐसी चीजों से दूर रहें। - स्वाति गुप्ता, प्रभारी, नारी उत्थान केंद्र

---
एक ही छत के नीचे परिवार के लोग अपने-अपने मोबाइल में इतने व्यस्त रहते हैं कि घंटों तक एक-दूसरे से बात नहीं करते। इसके कारण धीरे-धीरे रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं और बाद में झगड़े शुरू हो जाते हैं। मोबाइल और सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल परिवारों के लिए घातक होता जा रहा है। जब परिवार के सभी लोग साथ बैठें तो आपस में बात करें और मोबाइल दूर रख दें। - नीलिमा सिंह, काउंसलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed