फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   reach one and half hour before on exam centers

घर से जल्दी निकलें अभ्यर्थी, ताकि केंद्रों पर पहुंचने में न रहे आपाधापी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
reach one and half hour before on exam centers
मुरादाबाद। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुरादाबाद में 32 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की आपाधापी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय से घर से निकलना होगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा को देखते हुए लॉकडाउन होने के बावजूद आवागमन संचालित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं शनिवार को दिनभर केंद्रों पर साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। केंद्रों को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। 32 केंद्रों पर 11 हजार आठ सौ अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी रहेगी और केंद्र व्यवस्थापक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी करेंगे। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह का कहना है कि बस-टैक्सी के अलावा ई-रिक्शा आदि भी चलेंगे, ताकि अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचने में किसी तरह की समस्या न हो। अभ्यर्थी अपने साधन या सार्वजनिक साधन से जा रहा है तो उसके पास प्रवेश पत्र होना चाहिए। दोनों पालियों के लिए अभ्यर्थियों को डिस्पोजेबल इंक पैड दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थी अपना मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर लाएगा। अभ्यर्थी को डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि वह आपाधापी से बच सके। परीक्षा कक्ष में साढ़े सात बजे से प्रवेश शुरू करा देंगे। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी रखें इन बातों का ध्यान
- निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रवेश मिल सके।
- मास्क लगाने के अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी अपने साथ सैनिटाइजर, दस्ताने और काला बाल प्वाइंट पेन भी लेकर आए।
- अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के दो प्रिंट निकाल लें। आवेदन पत्र पर जिस फोटो को अपलोड किया है, वही फोटो प्रवेश पत्र के प्रिंट आउट में निर्धारित स्थान पर चिपकाए। निर्धारित स्थान पर अपने पिता व संरक्षक के हस्ताक्षर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की दो प्रतियों के अलावा दो फोटोग्राफ जरूर लाएं।
- अपना फोटोयुक्त परिचय पत्र लाना आवश्यक है। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट आदि हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed