{"_id":"697bcf46b1d1b7072f0e4c31","slug":"ravidas-jayanti-on-february-1-instructions-not-to-play-objectionable-songs-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-113392-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रविदास जयंती एक फरवरी को, आपत्तिजनक गाने न बजाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रविदास जयंती एक फरवरी को, आपत्तिजनक गाने न बजाने के निर्देश
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रविदास जयंती एक फरवरी को मनाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन और आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में बृहस्पतिवार को कोतवाली में रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले समितियों की बैठक हुई।
सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने उनके साथ बैठक कर रविदास जयंती मनाने के संबंध में वार्ता की। उन्हें बताया गया कि पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार गांव पानूवाला, टांडा अफजल, लालापुर पीपलसाना शरीफ नगर, कुंडेसरा, रतूपुरा, मीरपुर मोहन चक, मदारपुर में रविदास जयंती मनाई जाती है और जुलूस निकाले जाते हैं। बताया गया कि गांव बुद्ध नगर में भी रविदास जयंती पर कार्यक्रम होता है लेकिन वह पुलिस रिकॉर्ड में नहीं है। इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया गया। आयोजकों से कहा गया कि रविदास जयंती का कार्यक्रम में अश्लील और आपत्तिजनक गाने नहीं बजाएगा। रिकॉर्ड में मौजूद कार्यक्रम स्थल का सीओ और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निरीक्षण करेंगे। बैठक में डॉ रामपाल सिंह गौतम शिवलाल सिंह सागर, अरविंद कुमार, सोनू, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो 5,6 ठाकुरद्वारा कोतवाली में रविदास जयंती के संबंध में बैठक करते सीओ संवाद