फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Ration dealer's husband was gunned down in election rivalry, died during treatment

मुरादाबाद : चुनाव की रंजिश में राशन डीलर के पति को गोलियों से भूना, उपचार के दौरान हुई मौत

Sun, 05 Sep 2021 01:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 01:21 PM IST
सार

भोजपुर थानाक्षेत्र में इस्लामनगर काफियाबाद मार्ग पर शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राशन डीलर के पति सुरेंद्र सिंह को गोलियों से भून दिया गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में पड़े घायल को उठाकर कॉमसॉस अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: Ration dealer's husband was gunned down in election rivalry, died during treatment

विस्तार

 भोजपुर के काफियाबाद गांव में राशन डीलर सुखलेश के पति सुरेंद्र सिंह (35) सिक्योरिटी गार्ड थे। वह मुरादाबाद के साईं गार्डन में नाइट ड्यूटी करते थे। रोज की तरह शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सुरेंद्र सिंह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। भोजपुर थानाक्षेत्र के इस्लाम नगर और काफियाबाद के बीच खेतों में छिपे बैठे हमलावरों ने सुरेंद्र की बाइक रुकवा ली। इसके बाद सुरेंद्र को पीठ से सटाकर तीन गोलियां मारी गईं। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने सुरेंद्र को घायल अवस्था में देखा तो उनके घर सूचना पहुंचाई।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंच गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में सुरेंद्र सिंह के पिता नेतराम सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। जिसमें बताया गया है कि सुरेंद्र सिंह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही सचिन, जितेंद्र, रोहित और घोसीपुरा निवासी अनीस मिल गए इनके साथ एक अज्ञात हमलावर भी मौजूद था। इन्होंने सुरेंद्र को घेर लिया और गोलियां मार दीं।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सिक्योरिटी गार्ड को पीठ में सटाकर तीन गोलियां मारी गई थीं। पंचायत चुनाव में काफियाबाद में उदयपाल की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से गांव में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के मतदान से चंद घंटे पहले हुई थी उदयपाल की हत्या

मुरादाबाद। ग्राम प्रधान चुनाव में काफियाबाद की सीट सामान्य वर्ग में थी। जिसमें पूर्व प्रधान आशीष और गोपाल सिंह की पत्नी अंजू प्रत्याशी थीं। मतदान से चंद घंटे पहले आशीष और गोपाल पक्ष के समर्थकों में टकराव हो गया था। इसके बाद फायरिंग कर दी गई थी। जिसमें उदय पाल की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई मित्रपाल घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि चुनाव में राशन डीलर के पति सुरेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधान आशीष का समर्थन किया था। इसी बात को लेकर गांव में रंजिश चल रही थी। उदय पाल हत्याकांड में पूर्व प्रधान आशीष, सोनू उर्फ सुरेंद्र, मुनिराज उर्फ मोनू, वेदपाल सिंह व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed