फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ration dealer misdeed teenager in Moradabad s nagfani area accused arrested by police

हैवानियत: राशल डीलर ने किशोरी से कई बार किया दुष्कर्म, यहीं नहीं रुकी दरिंदगी, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Tue, 26 Jul 2022 07:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Jul 2022 07:39 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर नागफनी थाना क्षेत्र के डेहरिया निवासी नसीम उर्फ मामू के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करने, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ration dealer misdeed teenager in Moradabad s nagfani area accused arrested by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में चौदह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर 65 वर्षीय राशन डीलर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने नागफनी थाना क्षेत्र के डेहरिया निवासी नसीम उर्फ मामू के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करने, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी नसीम उर्फ मामू (65) राशन डीलर है। महिला की चौदह वर्षीय बेटी आरोपी की दुकान पर राशन लेने गई थी। उस वक्त दुकान में आरोपी अकेला मौजूद था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को धमकाया कि उसने अगर ये बात किसी को बताई तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। इसके बाद भी किशोरी को डरा धमकाकर उसने दुष्कर्म किया। इससे पीड़ित गर्भवती भी हो गई।महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। मां के पूछताछ करने पर पीड़ित ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए।

इसके बाद जब पीड़िता की मां ने इस मामले की शिकायत आरोपी से की तो उसने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। नागफनी थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि आरोपी नसीम उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed