फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rasuka on three criminals running fake notes

नकली नोट चलाने वाले तीन अपराधियों पर रासुका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rasuka on three criminals running fake notes
मुरादाबाद। पश्चिम बंगाल से नकली नोट लाकर यहां पेट्रोल पंप और बाजारों में चलाने गिरोह के तीन सदस्यों पर पुलिस ने रासुका में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाने की पुलिस और एसओजी ने 25 जून को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख 44 हजार रुपये के नकली नोट, दो लाख 9 हजार रुपये के असली नोट और आभूषण बरामद किए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वसीम निवासी नवादा नई बस्ती थाना सिविल लाइंस जिला बदायूं, शानू निवासी खुलीताहरपुर थाना भमौरा जिला बरेली, वीरेंद्र निवासी गांव भगवानपुर थाना बिनावर जिला बदायूं, इनामुल मियां उर्फ बंगाली उर्फ रिंकू निवासी गांव कलिया चैक जिला मालदा पश्चिम बंगाल और पप्पू उर्फ फौजी निवासी गांव भैयानगला थाना पटवाई जिला रामपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे। इनके दो साथी अंशुल निवासी गुलाबगंज थाना गुलाबगंज जिला मालदा पश्चिम बंगाल और रंजीत निवासी अनवे थाना टांडा जिला रामपुर फरार हैं। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि इस मामले में आरोपी पप्पू उर्फ फौजी, वसीम और वीरेंद्र पर रासुका में कार्रवाई की गई है। पुलिस एक अन्य आरोपी इनामुल मियां उर्फ बंगाली उर्फ रिंकू के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed