{"_id":"6264546fe2f8d84cce45d303","slug":"rape-with-women-in-mudhapandey-city-news-mbd42575116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंढापांडे में महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंढापांडे में महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। यह आरोप भी है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला के अनुसार आठ साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। महिला का एक बेटा है। एक साल पहले उसकी मुलाकात मूंढापांडे क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे शादी करने का वादा किया और अपने घर ले गया। वहां युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने मोबाइल से वीडियो भी बनाई। इसके बाद युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है। यह भी आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर उससे तीन लाख रुपये भी एेंठ लिए। 18 अप्रैल को महिला ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। धमकी दी कि अगर शादी करने के लिए बार बार दबाव बनाएगी तो वह उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने शिकायत सुनने के बाद मूंढापांडे थाना प्रभारी को युवक के खिलाफ केस दर्ज करने कर उचित कार्रवाई करने का आदेश जारी किया।