फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with women and teen talaq

देवर ने किया महिला से दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
rape with women and teen talaq
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि नौ जून 2020 को डिलारी थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ उसका निकाह हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि 22 मार्च की रात करीब तीन बजे देवर उसके कमरे में घुस आया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला का पति बाहर गया था। पति के घर लौटने पर पीड़ित ने देवर की शिकायत की तो पति ने भी पीड़ित को ही बुरा भला कहा। पुलिस से शिकायत करने पर पति और ससुराल वाले भड़क गए और महिला के साथ गाली गलौज की। इसके बाद पीड़ित अपने मायके चली गई। आरोप है कि 26 मार्च को पति अपने परिजनों के साथ मायके आ गया। यहां भी पति ने महिला की पिटाई की और तीन तलाक देकर चला गया। एसएसपी ने डिलारी थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed