फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with student

दसवीं की छात्रा को अगवा कर होटल में दुष्कर्म, चार के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
rape with student
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली दसवीं की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के पिता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें उसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा एक नवंबर 2021 को परीक्षा देने कालेज गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पिता ने दावा किया है कि तलाश करने पर उसे पता चला कि उसकी बेटी को आदर्श कालोनी में अपनी ननिहाल में रहने वाला सूजन अपने तीन साथी साहिल, अनीश और दानवीर के साथ अगवा कर ले गया है। पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। तब आरोपी ने छात्रा को उसके घर के पास छोड़ दिया था। घर लौटने पर किशोरी ने बताया था कि आरोपी उसे मसूरी ले गया था। वहां आरोपी ने होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन आरोपी शादी करने को तैयार हो गया था। लेकिन कुछ बाद ही आरोपी शादी से करने से मुकर गया था। एएसपी सागर जैन ने बताया कि ने बताया कि युवक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed