फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad nurse case: Rape victim condition improves, discharged from hospital, police guard at home

अस्पताल में नर्स से दरिंदगी: दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज, घर पर पुलिस का पहरा

Sat, 24 Aug 2024 06:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 06:26 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा दुष्कर्म की पीड़िता की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया। सुरक्षा के तहत उसके घर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सांस लेने में परेशानी और मानसिक तनाव होने के कारण पीड़िता की हालत बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन
Moradabad nurse case: Rape victim condition improves, discharged from hospital, police guard at home
ठाकुरद्वारा स्थित अस्पताल जिसमें दरिंदगी की वारदात सामने आई - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा दुष्कर्म पीड़ित नर्स की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। शुक्रवार शाम डॉक्टरों की सलाह पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार की देर रात सांस लेेने में तकलीफ, पेट दर्द और डिप्रेशन की समस्या हो गई थी। डॉक्टरों ने रात में ही उसका इलाज किया।

विज्ञापन


पीड़िता के घर के बाहर पुलिस तैनात है। डिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नर्स की बृहस्पतिवार सुबह तबीयत खराब हो गई थी। पहले उसे सीएचसी ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांचें कराईं।
विज्ञापन


पीड़िता की सुरक्षा के लिए जिला अस्पताल में पुलिस तैनात की गई थी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को उससे मिलने नहीं दिया जा रहा था। पीड़िता के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उसके पेट में भी दर्द था। बेटी मानसिक रूप से भी परेशान थी। इसकी जानकारी मिलने पर देर रात में ही डॉक्टर वार्ड में पहुंचे और पीड़िता का चेकअप किया। उसका बीपी बढ़ा हुआ था। बीपी कंट्रोल करने के लिए दवाइयां दी गईं।

शुक्रवार को डॉक्टरों ने दोबारा चेकअप किया। इसके बाद हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पिता ने बताया कि परिवार के लोग घर पर ही देखभाल कर रहे हैं। पुलिसकर्मी भी घर के बाहर सुरक्षा में तैनात हैं।

आरोपी डॉक्टर का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

ठाकुरद्वारा में नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी डॉक्टर शाहनवाज को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। इसके लिए पुलिस आरोपी डॉक्टर का डीएनए टेस्ट भी कराएगी। दुष्कर्म पीड़िता की स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद पुलिस डीएनए टेस्ट कराने के लिए कोर्ट से अनुमति लेगी। इसके अलावा पीड़िता और आरोपी के कपड़ों से मिले स्पर्म की जांच भी कराई जा रही है।

ठाकुरद्वारा स्थित एबीएम अस्पताल में 17 अगस्त की रात डॉ. शाहनवाज ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपी डॉक्टर शाहनवाज और उसकी सहयोगी नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद को जेल भेज चुकी है। यह मामला नए कानूनों के तहत दर्ज हुआ है। इस मामले में कार्रवाई भी भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत की जा रही है।

पुलिस टीमें डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल की सीडीआर समेत अन्य साक्ष्य भी चार्जशीट में शामिल किए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। इस दौरान स्लाइड भी तैयार की गई है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी नमूने जुटाए।

इसके अलावा पीड़िता और आरोपी के कपड़ों से मिले स्पर्म के अंश की भीजांच कराई जा रही है। एक दो दिन में स्लाइड रिपोर्ट आ जाएगी। स्लाइड रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए आरोपी के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे।

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि केस में हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही मजबूत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed