फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape victim's newborn dies in hospital

दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की अस्पताल में मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 05 Feb 2023 12:41 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Sun, 05 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rape victim's newborn dies in hospital
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
संभल। जिला अस्पताल में शनिवार की शाम दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता की मां असमोली थाने पहुंची और पुलिस ने शिकायत की। पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक गांव निवासी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवती जब सात माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जिस पर वह थाने पहुंचे और आरोपी इस्लामुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

  26 जनवरी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। शनिवार की सुबह जब युवती को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे असमोली के सीएचसी ले गए। जहां युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जब युवती और बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले आए। जहां शाम को मासूम बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पीड़िता की मां असमोली थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेजा चुका है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed