{"_id":"63deadcb79c8ae1a9339074a","slug":"rape-victim-s-newborn-dies-in-hospital-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की अस्पताल में मौत, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की अस्पताल में मौत, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 05 Feb 2023 12:41 AM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिला अस्पताल में शनिवार की शाम दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता की मां असमोली थाने पहुंची और पुलिस ने शिकायत की। पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक गांव निवासी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवती जब सात माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जिस पर वह थाने पहुंचे और आरोपी इस्लामुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कराया।
26 जनवरी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। शनिवार की सुबह जब युवती को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे असमोली के सीएचसी ले गए। जहां युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जब युवती और बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले आए। जहां शाम को मासूम बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पीड़िता की मां असमोली थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेजा चुका है।