फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape victim committed suicide in fear

संभल में दुष्कर्म पीड़िता ने जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
rape victim committed suicide in fear
बहजोई (संभल)। दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने आरोपी के घर वालों से मिल रहीं जान से मारने की धमकियों से डर कर गले में फंदा कसकर जान दे दी। घर वालों का कहना है कि वारदात के बाद से बेटी अवसाद में थी, इस बीच धमकियां मिलने से वह और दबाव में आ गई थी। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी युवक के पिता, मां और भाई के खिलाफ धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा का शव गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने ही घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घर वालों से जरूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छात्रा की मां ने बताया कि मृतका उनकी सबसे छोटी बेटी थी, चंदौसी के एक डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बीती सात अगस्त 2020 को वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में गांव का एक युवक उसे मिला और उसे कॉलेज छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा ले गया था। रास्ते में युवक ने बाइक रोककर पकौड़ी खरीदीं और पकौड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया था। इसके बाद बेटी को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां ने बताया कि यह बात उनकी बेटी ने घटना के समय नहीं बताई थी, लेकिन उसके लगातार गुमसुम रहने पर पूछताछ की तो उसने 26 जनवरी 2021 को आपबीती बताई थी। अगले दिन 27 जनवरी को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो फरवरी को आरोपी युवक आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से युवक के घर वाले युवती को जान से मारने के लिए धमका रहे थे। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह सरकारी नल से पानी लाने के लिए घर से बाहर गई। कुछ देर बाद घर में मौजूद बहू दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई तो उसने बेटी का शव छत की बल्ली से बंधे फंदे पर लटका देखा। मृतका की मां के मुताबिक बेटी अवसादग्रस्त थी, इस बीच धमकियां मिलने से डर कर उसने जान दे दी।
शव मिलने के बाद छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है कि दुष्कर्म के दौरान आरोपी के साथ मौजूद एक अन्य युवक ने वीडियो बना लिया था। दोनों अक्सर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। पुलिस का कहना है कि नई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

पीड़िता के भाई का आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी युवक जब से जेल गया है उसके बाद से उसके माता-पिता समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। धमकियां दे रहे हैं दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक पहले से जेल में है। अब आरोपी युवक के पिता, मां और भाई के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का पिता घर छोड़कर भाग गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात स्पष्ट हुई है।
- चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed