फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape victim blackmailed, cheated of Rs 5 lakh and jewellery.

Moradabad News: दुष्कर्म पीड़िता से ब्लैकमेलिंग, पांच लाख रुपये और जेवर ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rape victim blackmailed, cheated of Rs 5 lakh and jewellery.
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उससे पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर ठग चुका है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर 2022 को इंस्टाग्राम शादाब उर्फ गुड्डू नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी। 27 सितंबर 2024 को आरोपी युवक उसे डबल फाटक पुल के पास एक होटल में बातचीत करने के लिए बुलाया था। आरोपी ने यहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई थी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। पीड़िता होश में आई तो आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर डराया कि अगर कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। अब तक वह उससे पांच लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर ठग चुका है। गलशहीद थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed