फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape scripted for divorce

तलाक के लिए लिखी गई थी रेप की स्क्रिप्ट

Thu, 07 Jan 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 07 Jan 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस में इंस्पेक्टर पद पर तैनात अपने ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला अब आरोपों से मुकर गई है। एएसपी आफिस में आरोपी इंस्पेक्टर और बहू के बीच हुए समझौते के बाद बहू ने आरोप वापस ले लिए हैं। बहू के आरोप वापस लेने के बाद इंस्पेक्टर का कहना है कि बहू उनके बीमार बेटे से तलाक चाहती थी और इसीलिए उन पर दबाव बनाने को रेप का झूठा आरोप लगाया था।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर के बेटे की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। बरेली विजिलेंस में तैनात इंस्पेक्टर भरत सिंह पर उनकी पुत्रवधू शिखा ने पिछले दिनों रेप के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। शिखा ने पुलिस में शिकायत करने के साथ ही इस मामले में न्यायालय में भी याचिका डाली थी।
विज्ञापन



सहायक पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह इस मामले में जांच कर रही थी। बुधवार को उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौते पर सहमति बनी। स्टांप पर समझौता लिख दिया गया। जिसमें शिखा ने ससुर पर लगाए आरोप वापस ले लिए। बदले में तय हुआ कि इंस्पेक्टर का बेटा रोहित कुमार निवासी कांशीराम नगर पत्नी शिखा को तलाक दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बाबत खुशहालपुर रोड मझोली गली नंबर दो निवासी शिखा के पिता डा. जेपी सागर ने बताया कि दबाव में उन्हें फैसला करना पड़ा है। क्योंकि इंस्पेक्टर की पहुंच के आगे उन्हें इंसाफ दम तोड़ता नजर आ रहा था। शिखा का कहा कि उन्हें और उनके पिता को धमकी देकर समझौते पर जबरदस्ती दस्तखत कराए गए हैं। उन्होंने आरोप वापस नहीं लिए हैं उनके ससुर ने वास्तव में उनके साथ घटना की थी।



‘मुझे और मेरे पापा को धमकाकर कराए दस्तखत’
अपने ससुर पुलिस इंस्पेक्टर भरत सिंह पर रेप के आरोप लगाने वाली शिखा अपने आरोपों पर कायम हैं। हालांकि उन्होंने समझौतानामा पर अपने दस्तखत होने की बात स्वीकार की है। लेकिन उनका कहना है कि उन्हें और उनके पापा को डरा धमकाकर जबरदस्ती समझौते पर दस्तखत कराए गए हैं।


शिखा का कहना है कि उन्हें और उनके पिता को इंस्पेक्टर भरत सिंह की ओर से धमकी दी जा रही थीं। शिखा का कहना है कि उन्होंने आरोप वापस नहीं लिए हैं उनके ससुर ने वास्तव में उनके साथ घटना की थी। खुशहालपुर रोड मझोली गली नंबर दो निवासी शिखा के पिता डा. जेपी सागर ने भी कहा कि दबाव में उन्हें फैसला करना पड़ा है।



क्योंकि इंस्पेक्टर की पहुंच के आगे उन्हें इंसाफ दम तोड़ता नजर आ रहा था। डा. सागर ने कहा कि उन्होंने बेटी को इंसाफ दिलाने की भरसक कोशिश की लेकिन आरोपी इंस्पेक्टर भरत सिंह की पहुंच हर जगह आड़े आती रही। उन्होंने कहा कि तमाम बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने उनकी बेटी का मेडिकल तक नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed