फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape of a girl on the pretext of marriage

Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl on the pretext of marriage
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि दो साल पहले आरोपी ने शादी समारोह के दौरान मुलाकात हो गई थी। तब आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे फोन पर बातचीत करने लगा था। एक दिन युवती के परिजन बाहर गए थे। तब पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी उसके घर में आ गया और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने जब भी शादी करने के लिए कहा आरोपी टालमटोल कर देता था।
विज्ञापन

अब आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी हेमराज मीना ने कटघर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed