फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape in moradabad

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
rape in moradabad
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़ित किशोरी ने आरोपी फरमान उर्फ बट्टा निवासी बरवालान थाना मुगलपुरा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया है। इसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसके प्रेम संबंध थे। उसने पीड़ित को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब भी आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगता था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके अलावा आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर वह शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाएगी तो उसकी बदनाम कर दूंगा। मुगलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरमान उर्फ बट्टा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने युवती से किया दुष्कर्म
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उसने बताया कि सात साल पहले उसकी मुलाकात कांठ थानाक्षेत्र में रहने वाले चाची के भांजे से हुई। इसके बाद युवती और युवती के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। युवती का कहना है कि युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार शारीरिक शोषण भी किया। युवती का आरोप है कि अब आरोपी ने किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। युवती न इसका विरोध किया तो आरोपी 24 अप्रैल को उसके घर पहुंच गया और मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी चला गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कटघर थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed