फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape in moradabad

युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
rape in moradabad
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे रामपुर में अपने रिश्तेदार के घर ले गए। वहां आरोपी ने उसे चार दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के पिता ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी जावेद 17 सितंबर को उसे अपने साथ ले गया। आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया था। आरोप है कि आरोपी उसे रामपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया। वहां आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने शादी करने के लिए कहा तो जावेद टाल मटोल करने लगा। युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने युवती को बंधक बना लिया। यहां चार दिन तक उसे रखा गया। बीस सितंबर को आरोपी युवती को सिविल लाइंस के जिगर कालोनी चौराहे के पास युवती को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित युवती ने इस मामले की शिकायत आरोपी के पिता से शिकायत की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed