फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape in doctors home

मझोला की महिला का अपहरण कर ऊधमसिंह नगर में डॉक्टर के घर गैंगरेप

Sun, 07 May 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 07 May 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
rape in doctors home
गैंगरेप केस
मझोला की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने अमरोहा के एक युवक और उसके दो साथियों पर घर में घुसकर उसका अपहरण करने और ऊधमसिंह नगर ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


55 दिन तक आरोपियों के चंगुल में रही महिला ने छूटने के बाद मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है। शिकायत के आधार पर मझोला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह अमरोहा की रहने वाली है। वह होली के त्यौहार पर अपने भाई से मिलने के  लिए मझोला में उसके घर पर आई थी। आरोप है कि इस दौरान  आठ मार्च को अमरोहा के पीरगढ़ निवासी चंद्रप्रकाश अपने दो साथियों के साथ उसके भाई  के घर कार से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त महिला का भाई घर से बाहर गया था। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसे कार में अगवा कर लिया और उसे अमरोहा ले गए। वहां पर तीनों आरोपियाें ने महिला से जबरन कुछ कागजातों पर अंगूठे लगवाए और उसके बाद उसे ऊधमसिंह नगर स्थित गदरपुर कोतवाली के पास डॉक्टर चंद्रा के घर ले गए और वहां पर उससे तीनों आरोपियों ने गैंगरेप किया।


इसके बाद वापस अमरोहा ले गए। बमुश्किल महिला 29 अप्रैल को आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि घटना की शिकायत 30 मार्च को मझोला पुलिस से की गई थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इसके बाद उसने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ मझोला आरके नागर ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed