फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape and then blackmailing on the pretext of marriage, accused arrested

Moradabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म फिर ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Rape and then blackmailing on the pretext of marriage, accused arrested
मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी मझोली गली नंबर तीन निवासी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मझोला थाना पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। आरोपी व उसके पिता के खिलाफ पीड़िता ने 14 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार मार्च 2022 में शुभम ने मोबाइल पर मैसेज के जरिये दोस्ती की। बाद में बहन से मिलवाने का झांसा देकर मिलने बुलाया और कंपनी बाग से अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल में अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। आरोप है कि एक बार शुभम के पिता ने उसे घर बुलाकर 1100 रुपये हाथ में रखे और बहू के रूप में स्वीकार करने की बात कही। बाद में बड़ी बेटी की शादी के बाद विवाह का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन



पीड़िता के पिता का 15 जनवरी 2025 को बीमारी से निधन हो गया। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने शादी के बदले पांच लाख रुपये और एक्सयूवी कार की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। शनिवार को मझोला थाना प्रभारी रविंद्र चौधरी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed