{"_id":"61804c36bb603b066452a254","slug":"rape-accused-ran-away-from-bilari-police-station-city-news-mbd408205682","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की दीवार कूदकर कोतवाली बिलारी से भागा दुष्कर्म का आरोपी 23-34-59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय की दीवार कूदकर कोतवाली बिलारी से भागा दुष्कर्म का आरोपी 23-34-59
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। बिलारी थाने से सोमवार शाम दुष्कर्म का एक आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। रविवार रात पीआरवी (पुलिस रेस्पॉस व्हीकल) पर तैनात पुलिस कर्मी उसे एक गांव से पकड़ कर थाने लाए थे। आरोपी के थाने से भागने की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देहात और सीओ ने थाने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। देर रात तक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
बिलारी थानाक्षेत्र के मल्लपुर जन्नू गांव से रविवार देर रात साढ़े दस बजे 112 डायल पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी दानवीर को पकड़ लिया है। सूचना मिलने पर पीआरवी के दरोगा महेश पाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और चालक राहुल मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे लेकर बिलारी थाने पहुंचे और थाने की पुलिस की सुपुर्दगी में आरोपी को दे दिया गया था। इस मामले में पीड़ित किशोरी के मामा की तहरीर पर आरोपी दानवीर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने और पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब सात बजे आरोपी दानवीर ने पुलिस कर्मियों से शौचालय करने की इच्छा जाहिर की। थाना कार्यालय के बाहर खड़े सशस्त्र होमगार्ड रेवत सिंह की निगरानी में दानवीर शौचालय में गया। इस दौरान वह मौका पाकर शौचालय की दीवार फांदकर भाग गया।
होमगार्ड ने दानवीर को भागते देख लिया और उसने शोर मचाते हुए आरोपी दानवीर का पीछा किया। अन्य पुलिस कर्मी भी उसकी तलाश में जुट गए। सोमवार रात साढ़े नौ बजे पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्र और पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलारी देश दीपक सिंह भी थाने पहुंच गए और प्रकरण की जांच की। देर रात तक आरोपी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया था।