फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ranjit murder case opened

प्रेमिका ने फिल्म दृश्यम देखकर दफन किया था रंजीत हत्याकांड का राज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
ranjit murder case opened
मुरादाबाद। नौ दिन प्रेमी की मौत का राज दफन करने और 117 घंटे में सात बार बयान बदलने वाली प्रेमिका ने शुक्रवार सुबह आखिरकार सच उगल ही दिया। उसने हत्या का जुर्म कबूलने के साथ ही, ये भी बताया कि अब तक पुलिस को गुमराह करने की कला उसने कहां से और कैसे सीखी है। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसने अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम एक माह में पांच बार देखी। देखा कि किस तरह से फिल्म में अजय देवगन की बेटी और पत्नी आईजी के बेटे की हत्या करने के बाद भी बच निकलती हैं। केवल उन्हें पुलिस के सवालों से न तो घबराना और न ही हत्या कबूल करनी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शुक्रवार पुलिस ने रंजीत हत्याकांड का खुलासा किया। वैसे तो हत्याकांड में हर रोज चौंकाने वाले बयान सामने आ रहे थे। शुक्रवार को जब प्रेमिका ने पूरी कहानी सुनाई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेमिका और उसकी मां ने रंजीत की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया है। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसने फिल्म देखकर हत्याकांड का राज दफन करने का तरीखा सीखा था। प्रेमिका ने बताया कि 2015 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम में जिस तरह मां बेटी और उसका परिवार हत्या करने के बाद नार्मल जिंदगी जीने का नाटक करते हैं। वैसे ही उन्होंने भी रंजीत की हत्या करने के बाद किया। साथ ही प्रेमिका ने अपनी और मामा को भी यह ही बताया था कि हो सकता है पुलिस को रंजीत की लाश मिल जाए, लेकिन उन्हें अपने बयान पर अड़े रहना है। युवती ने ही पुलिस को बताया था कि रंजीत अपने घर एक डायरी रखकर आया है। जिसमें वह आत्महत्या के बारे में लिखकर आया है। इससे उसका लाभ मिल सकता है। बस हमें अपनी तरफ से कोई ऐसी हरकत नहीं करनी है कि कोई शक कर ले।
विज्ञापन

घास से पोंछ दिए थे खून से सने हाथ और घर आकर की थी चाय पार्टी
मुरादाबाद। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि रंजीत की प्रेमिका और उसकी मां ने कबूला है कि रंजीत की हत्या करते वक्त उनके हाथ खून से सन गए थे। जिन्हें उन्होंने खेत में ही घास से पोंछ दिया था। इसके बाद तीनों घर आ गए थे। घर आने के बाद उन्होंने चाय पी और नाश्ता किया था। इसके बाद सभी नार्मल जिंदगी जीने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह बोला मामा भी लेकर गया था तमंचा और कारतूस, लेकिन गोली रंजीत के तमंचे से ही चलाई
मुरादाबाद। पुलिस ने दावा है कि प्रेमिका का मुंहबोला मामा भी तमंचा और कारतूस लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था, लेकिन दोनों गोलियां रंजीत के तमंचे से ही मारी गई थी।
पुलिस ने रंजीत की तलाश शुरू की तो गायब हो गया था मामा
मुरादाबाद। पुलिस ने बताया कि जब रंजीत की तलाश शुरू की गई तो आरोपी मामा घबराने लगा था। इसके बाद आरोपी सोलह जून को कथा करने का बहा बनाकर फरार हो गया था। इसके बाद वापस नहीं आया।
58 लाख की बेची थी जमीन, बड़े घर में करना चाहती थी बेटी शादी
मुरादाबाद। प्रेमिका की मां ने कबूला है कि उसने 58 लाख की जमीन बेच दी थी। वह अपनी बेटी की अच्छे घर में शादी करना चाहती थी। समझाने पर बेटी भी मान गई थी, लेकिन रंजीत उसकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ रहा था। तब उसने शुक्ला के साथ मिलकर योजना बना ली थी।
प्रेमिका ने कहा, रंजीत बना रहा था दबाव, मेरे साथ शादी करो या आत्महत्या, इसलिए मार डाला
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार को प्रेमिका के सातवें बयान के आधार पर चर्चित रंजीत हत्याकांड का खुलासा कर दिया। अब पुलिस दावा है कि प्रेमिका और उसकी मां ने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। प्रेमिका ने कहा है कि रंजीत उस पर दबाव बना रहा था कि मेरे साथ शादी करो या फिर आत्महत्या। उसके बाद बार टार्चर और कॉल करने से वह तंग आ चुकी थी। घटना वाले दिन रंजीत ने उसे आत्महत्या के लिए ही गन्ने के खेत में बुलाया था। योजना के मुताबिक कुछ ही देर में प्रेमिका की मां और उसका मुंहबोले मामा आ गए। इसके बाद मामा ने पीछे से रंजीत के हाथ पकड़ कर उसे जमीन पर गिरा लिया। पहली गोली प्रेमिका ने रंजीत की दाहिनी कनपटी पर मारी और दूसरी गोली उसकी मां ने दाहिनी आंख और नाक के बीच सटाकर मारी थी। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने मां बेटी को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
ये था मामला
सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि शेरूआ धर्मपुर गांव से चौदह जून की सुबह फैक्टरी कर्मचारी रंजीत लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। सोमवार रात पुलिस ने रंजीत की प्रेमिका को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की थी। उसकी निशानदेही पर रंजीत का शव गांव के पास ही दीवान शुगर मिल के पीछे गन्ने के खेत से बरामद किया था। इस मामले में प्रेमिका, उसके पिता, भाई और मामा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
पिता और भाई की अभी तक कोई भूमिका नहीं
मुरादाबाद। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमिका के भाई और उसके पिता को भी हिरासत में लिया था। दोनों से पूछताछ की गई। लेकिन पुलिस पूछताछ में अभी तक उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है।

रंजीत के परिजन खुलासे से संतुष्ट नहीं
मुरादाबाद। रंजीत के पिता भोपाल और भाई चमन सिंह को पुलिस की थ्योरी पर विश्वास नहीं है। उनका कहना है कि मां बेटी कैसे हत्या कर सकती हैं। उनका कहना है कि शायद मां बेटी ने तो कभी तमंचा देखा भी नहीं होगा। इस हत्याकांड में इनके साथ दूसरे लोग भी शामिल रहे हैं। पुलिस उन्हें बचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed