{"_id":"6786ce9f6042c13bb1017e56","slug":"ran-away-with-the-bike-on-the-pretext-of-testing-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-563325-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टेस्टिंग के बहाने बाइक लेकर भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टेस्टिंग के बहाने बाइक लेकर भाग निकला
Wed, 15 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा विहार में स्टेडियम रोड पर बाइक टेस्टिंग के बहाने युवक बाइक लेकर भाग निकला। केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश कर रही है।
अमरोहा जिले के घोसीपुरा हसनपुर निवासी प्रशांत शर्मा रामगंगा विहार में स्टेडियम रोड स्थित एक डेयरी पर काम करता है। उसने हसनपुर निवासी नफीस से एक साल पहले बाइक खरीदा था। यह बाइक पहले मो. नदीम निवासी पूजा काॅलोनी लोनी देहात गाजियाबाद के नाम से रजिस्टर्ड है। उसने बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था। 30 दिसंबर की दोपहर दो बजे सीनू नामक युवक बाइक खरीदने के लिए आया। उसने बताया कि वह सुभाष नगर वोली रोड वैशाली नगर काशीपुर का रहने वाला है। वह टेस्टिंग करने के लिए बाइक दुकान से लिया। स्टार्ट कर वह बाइक लेकर भाग निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश कर रही है।