फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ran away from the police post, accused of being a gangster, caught by the police

Moradabad News: पुलिस चौकी से भागा, गैंगस्टर का आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Ran away from the police post, accused of being a gangster, caught by the police
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से शनिवार को गैंगस्टर शाकिर दरोगा को चकमा देकर भाग गया। दरोगा ऑफिस के बाहर बैठे फोन पर बात कर रहे थे। कुछ देर के बाद उनको गैंगस्टर के भागने की जानकारी हुई। तब दरोगा और पुलिस कर्मियों ने दौड़कर घर में छिपा होने की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर निवासी युवक पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवक एक आम के बाग में कुछ युवकों के साथ शराब पार्टी कर रहा है। चौकी के एक दरोगा और पुलिस कर्मियों ने बाग में दबिश देकर गैंगस्टर के आरोपी समेत तीन युवकों को मौके से दबोच लिया। उनके पास से शराब की बोतल और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस तीनों युवकों को चौकी में ले आई। पुलिस ने कुछ देर के बाद उसके दोनों साथी युवकों को परिजनों के सुपुर्दगी में देकर छोड़ दिया जबकि गैंगस्टर युवक को चौकी में बैठा लिया। इस दौरान ऑफिस के बाहर बैठे दरोगा के मोबाइल पर कॉल आई गई। वह फोन में व्यस्त हो गए। इसी का फायदा उठाकर युवक ऑफिस का गेट खोकर भाग गया। पुलिस चौकी के मैदान में खड़े सिपाही ने आरोपी को भागते हुए देख लिया। तब सिपाही और दरोगा उसके पीछे दौड़े। आरोपी सराय फारुख मोहल्ले में एक घर में छिप गया। यहां उसको भागने का रास्ता नहीं मिला। इससे वह मकान की छत पर बैठ गया। मकान में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने अंजान व्यक्ति को देखकर शोर मचा दिया। तलाश में लगे पुलिस कर्मियों ने उसको मौके से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed