{"_id":"689cfbd9b8be1228a10cfd77","slug":"ramveers-party-stirred-up-political-turmoil-had-to-give-clarification-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-708609-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामवीर की दावत ने सियासी खिचड़ी पकाई... देनी पड़ी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामवीर की दावत ने सियासी खिचड़ी पकाई... देनी पड़ी सफाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ में सोमवार को कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह की ओर से दी गई दावत लखनऊ से लेकर मुरादाबाद तक चर्चाओं में है। जब इसके सियासी मायने निकाले जाने लगे तो कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह को फेसबुक पर पोस्ट कर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने खुद को सर्व समाज के लिए सक्रिय रहने वाला बताते हुए कुटुंब परिवार का कार्यक्रम आयोजित करने से इन्कार किया है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में रिकाॅर्ड मतों से जीतने वाले विधायक रामवीर सिंह पिछले तीन दिनों से सूबे की सियासत की सुर्खियां बने हुए हैं। लखनऊ में उनकी माैजूदगी में हुए कुटुंब परिवार का कार्यक्रम सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाओं के साथ वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में एक साथ 40 विधायकों के जुटने पर भाजपा में भी सियासी हलचल पैदा हो गई है। हालांकि इस संबंध में जिले के नेता कुछ भी बोलने से बचते रहे लेकिन इनके बीच इस दावत की बात खूब हो रही है।
विधायकों का कहना है कि कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह की ओर से यह आयोजन किया गया था। जीत की खुशी में उन्होंने सभी को जलपान पर बुलाया था। वहीं कुछ का कहना है कि रामवीर सिंह की पोती का जन्मदिन था। इस आयोजन का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था। फिलहाल विधायक रामवीर सिंह ने भी फेसबुक पर अपनी बात लिखकर लंबी चाैड़ी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पोती के जन्मदिन पर दी गई दावत को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर गलत ढंग से इसे प्रचारित किया जा रहा है। यह छवि बिगाड़ने के लिए दुष्प्रचार है।