{"_id":"665e62a397be9029d20bedd8","slug":"ramtalaiya-filled-again-water-on-surya-nagar-road-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-413457-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फिर भरा रामतलैया, सूर्य नगर की सड़क पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फिर भरा रामतलैया, सूर्य नगर की सड़क पर पानी
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामतलैया और सूर्य नगर कॉलोनी की दो सड़कों पर रविवार रात फिर पानी भर गया। इसके कारण सुबह आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हुई। परेशान लोगों ने कॉलोनी निवासी अधिवक्ता देशराज शर्मा एडवोकेट की अगुवाई में नगर निगम कार्यालय पहुंच कर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद अपर नगर आयुक्त ने टीम भेज कर मौका मुआयना कराया साथ ही जेसीबी मौके पर भेज कर चोक नाले की सफाई करवाई। जिसके बाद शाम को सड़क पर भरा पानी उतर सका। अपर नगर आयुक्त ने जल्द ही कॉलोनी के लोगों को समस्या का स्थाई समाधान कराने का वादा किया है।
ढक्का की पुलिया के पास कूड़ा कचरा से चोक नाले के कारण पिछले 20 दिन में रामतलैया और सूर्य नगर कॉलोनी की सड़क पर कई बार पानी भर चुका है जिससे लोग परेशान हैं। कॉलोनी के लोगों द्वारा डीएम और नगर निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत के बाद दो दिन पहले ही नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंच मुआयना के बाद चोक नाले की सफाई कर तथा पंप से सड़क पर भरा पानी निकाल दिया था। जिससे लोगों ने कुछ राहत ली थी।
रविवार देर रात फिर नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर रामतलैया में शिव मंदिर वाली सड़क पर और सूर्य नगर में धर्मशाला वाली सड़क पर भर गया। इसके कारण सुबह लोगों को सड़क से आवागमन में भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। जिसके बाद कॉलोनी निवासी देशराज शर्मा एडवोकेट की अगुवाई में कॉलोनी के लोग सोमवार नगर निगम कार्यालय पहुंचे। सभी ने आए दिन कॉलोनी में होने वाले जलभराव को लेकर रोष जताते हुए अपर नगर आयुक्त से समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की। इस पर अपर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे की अगुवाई में टीम भेज कर चोक नाले की जेसीबी से सफाई करवादिया। जिससे शाम तक दोनों सड़कों पर भरा पानी उतर गया। अपर नगर आयुक्त ने कॉलोनी के लोगों जल्द समस्या का स्थाई समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर देशराज शर्मा एडवोकेट के अलावा धर्मेंद्र एडवोकेट, अरविंद चौैधरी एडवोकेट, संदीप, हरीशंकर आर्य एडवोकेट, पार्षद नदीम मौजूद रहे।
ऊंची की जाएगी ढक्का पुलिया
मुरादाबाद। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि रामतलैया और सूर्य की सड़क पर पानी भरने की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करूला नाले का निर्माण स्मार्ट सिटी करा रही है। उसके निर्माण कार्य के चलते डायवर्जन लेने तथा ढक्का की पुलिया के नीचे होने के कारण जल भराव की यह समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले ढक्का की नीचे पुलिया को ऊंचा कर निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही गंदगी से पटे उससे जुड़े नाले को भी साफ किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
--