{"_id":"63f677d35d6da5a63b01db34","slug":"rampur-youth-club-victorious-in-the-final-of-cricket-tournament-moradabad-news-c-15-1-mbd1037-64367-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रामपुर यूथ क्लब विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रामपुर यूथ क्लब विजयी
Thu, 23 Feb 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुमारतनय वैश्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में बुधवार को हुआ। इसमें कुमारतनय वैश्य यूथ क्लब मुरादाबाद, रामपुर, बिलारी एवं संभल की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में तीन मैच खेले गए।
इसमें पहला मैच मुरादाबाद व संभल के बीच खेला गया। मुरादाबाद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 10 ओवर में 193 रन बनाए। जबकि संभल की टीम लक्ष्य की पीछा करते हुए 81 रन पर ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच मुरादाबाद टीम के केतन गुप्ता को घोषित किया गया।
दूसरा मैच रामपुर एवं बिलारी के बीच हुआ। इसमें रामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 102 रन बनाए। जबकि बिलारी की टीम 83 रन पर ही बिखर गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच रामपुर यूथ क्लब के दिव्यांशु गुप्ता को चुना गया। इस तरह पहले मैच की विजेता टीम मुरादाबाद व दूसरे मैच की विजेता टीम रामपुर बीच फाइनल मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
फाइनल में मुरादाबाद यूथ क्लब ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 10 ओवर में मुरादाबाद ने 149 रन बनाए गए। जवाब में रामपुर यूथ क्लब ने 150 रन का लक्ष्य पूरा किया। क रामपुर यूथ क्लब इसमें 9 विकेट से विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच रामपुर टीम के दिव्यांशु गुप्ता रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शिखर गुप्ता और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अभिषेक गुप्ता रहे।
इस मौके पर कुमारतनय वैश्य महासभा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जीवेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक श्रीष गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, एडवोकेट निखिल गुप्ता, अनमोल गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।