{"_id":"6ae023bffb29ef104604bed1","slug":"rampur-two-friends-on-a-motorcycle-die-one-had-been-married-three-months-ago-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक की तीन माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक की तीन माह पहले हुई थी शादी
Tue, 27 Oct 2026 09:38 AM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 27 Oct 2026 09:38 AM IST
सार
शाहबाद-आंवला रोड पर भगवंतपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिलाल और तालिब की मौत हो गई। दोनों बरेली के थिरौली कस्बे के निवासी थे। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
शाहबाद में वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की जान गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहबाद-आंवला रोड स्थित भगवंतपुर गांव के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान बिलाल (23) और तालिब (27) के रूप में हुई है। दोनों बरेली के कस्बा थिराैली स्थित मोहल्ला कुरैसियान के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दोनों दोस्त किसी काम से शाहबाद आए थे और घर लाैटते समय शाहबाद-आंवला रोड स्थित भगवंतपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक सवार कई मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए चले गए।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी वाहन चालक माैके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन माह पहले हुई थी बिलाल की शादी
हादसे में जान गंवाने वाले बिलाल की शादी तीन माह पूर्व ही हुई थी। वहीं उसके दोस्त तालिब की शादी एक साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त सोमवार की रात घर से बाहर ही खाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद परिजनों को देर रात अनहोनी की सूचना मिली। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
हादसे में जान गंवाने वाले बिलाल की शादी तीन माह पूर्व ही हुई थी। वहीं उसके दोस्त तालिब की शादी एक साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त सोमवार की रात घर से बाहर ही खाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद परिजनों को देर रात अनहोनी की सूचना मिली। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।