फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur seat: Counting of votes will be done in Mandi Samiti tomorrow, route will be diverted by barricading

Rampur seat: मंडी समिति में कल होगी मतगणना.. सुरक्षाबल तैनात, बैरिकेडिंग कर किया जाएगा रूट डायवर्ट, प्लान जारी

Mon, 03 Jun 2024 02:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 02:58 PM IST
सार

रामपुर में होने वाली मतगणना की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। मंडी समिति परिसर में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। चार जून की सुबह से ही इलाके में रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा।  

विज्ञापन
Rampur seat: Counting of votes will be done in Mandi Samiti tomorrow, route will be diverted by barricading
मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते प्रेक्षक। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में चार जून को मंडी समिति में होने वाली मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से मंडी समिति जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू रहेग। इसके लिए चार स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा मंडी समिति के आसपास पुलिस व पीएसी के साथ ही सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे।  

विज्ञापन


चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना होनी है। मंडी समिति में होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। मंडी समिति में मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


मंडी समिति जाने वाले मार्गों पर वाहनों के लिए पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के दौरान सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात 
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पीएसी व सीआरपीएफ की भी दो-दो कंपनियां रहेंगे। मतगणना के दौरान एक एएसपी, सात सीओ, 42 इंस्पेक्टर, 117 दरोगा, 1744 सिपाही, 230 महिला सिपापियों की तैनाती की जाएगी।

इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन
  • स्वार से रामपुर आने वाले सभी प्रकार के वाहन ग्राम काशीपुर चौराहा से डायवर्ट होकर जौहर यूनिवर्सिटी की ओर से एकता तिराहा होते हुए रामपुर जाएंगे।
  • रामपुर से स्वार की तरफ जाने वाले वाहन एकता तिराहा से जौहर यूनिवर्सिटी होते हुए स्वार की ओर जाएंगे।
  • रामपुर-बिलासपुर मार्ग स्थित चाकू चौक से वाहन डायवर्ट होकर कस्बा खौद अथवा रामपुर-बरेली मार्ग की तरफ डायवर्ट होंगे। मंडी समिति की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।

किस गेट से किसकी होगी एंट्री

  • गेट नंबर 01 से मतगणना कार्मिक और अधिकारी प्रवेश करेंगे। 
  • गेट नंबर 02 से विधानसभा क्षेत्र चमरौआ, रामपुर और मिलक के मतगणना एजेंट प्रवेश करेंगे।
  • गेट नंबर 03 से  स्वार और बिलासपुर के मतगणना एजेंट, प्रत्याशी एवं मीडियाकर्मियों के प्रवेश के लिए निर्धारित किया गया है।

प्रेक्षक ने लिया मतगणना स्थल का जायजा 
मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रेक्षक भी रामपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने मंडी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मतगणना के लिए आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र स्वार, चमरौआ, बिलासपुर हेतु तैनात मतगणना प्रेक्षक धनराजू एस, विधानसभा क्षेत्र रामपुर व मिलक के लिए तैनात मतगणना प्रेक्षक रोहित यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने रामपुर शहर स्थित मंडी परिसर में बनाए गए विधानसभा क्षेत्र वार मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। 

मतगणना में 480 कर्मचारी लगाए गए हैं। मंडी परिसर में मतगणना प्रक्रिया के लिए लगाए गए अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी और मतगणना एजेंट निर्धारित गेट से ही प्रवेश कर सकेंगे। सक्षम स्तर से जारी किए गए प्रवेश पास के बिना कोई भी व्यक्ति मंडी परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed